मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

कोरोना की बढ़ने लगी रफ्तार तो लगने लगे लाशों के ढेर, जानें दुनिया का हाल

प्रकाशित: Jun 06, 2022 16:48रिपोर्ट: Navtej TV

देश के साथ विदेश में भी कोरोना की रफ्तार फिर तेजी से बढ़ने लगी है और इसी वजह से कोरोना की चौथी लहर का खतरा बढ़ गया है। अगर कोरोना की रफ्तार इसी तरह से बढ़ती रही तो वह दिन दूर नहीं जब लाशों के ढ़ेर लगने शुरू हो जाएंगे। वहीं बात करें भारत की तो लगभग 3 महीने बाद कोरोना के केसों में तेजी से इजाफा हुआ है।

एक दर्जी जो दिन में कपड़े सिलता और रात को खेलता था खूनी खेल!

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के 10 राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस मिल रहे है और इन सभी 10 राज्यों में पिछले 1 हफ्ते में केस 50 प्रतिशत से ज्यादा केस मिले है। 30 मई से 5 जून तक 25 हजार से ज्यादा केस मिले हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। अगर यह रफ्तार इसी तरह से बढ़ती रही तो चौथी लहर का खतरा भी तेजी से बढ़ेगा। जून के अंत तक भारत में कोरोना की चौथी लहर की भविष्यवाणी की गई थी जो अब सच साबित होती दिख रही है।


कोरोना के कारण देश में 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और आने वाले दिनों मरने वालों की संख्या तेजी से इजाफा हो सकता है। चीन में भी कोरोना हाहाकार मचा रहा है और चीन के बढ़े शहर पूरी तरह से बंद है और लोगों को घरों में बंद कर दिया गया है।