मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

देश में कोरोना के बढ़ते केस बढ़ा रहे है टेंशन!

प्रकाशित: Apr 24, 2022 15:31रिपोर्ट: Navtej TV


भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2067 मामले सामने आए हैं. इससे पहले सोमवार को 1247 केस मिले थे. यानी 24 घंटे में देश में करीब 65% केस बढ़े हैं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 40 लोगों की मौत हुई है. राजधानी दिल्ली में हालत काफी चिंताजनक हैं. यहां पिछले 24 घंटे में 26% कोरोना के केस बढ़े हैं.

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 632 नए केस सामने आए. इससे पहले सोमवार को 501 केस सामने आए थे. एक्टिव केस बढ़कर 1,274 हो गए हैं, दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटे में 163 मामले दर्ज किए गए हैं.

Rajasthan Elections 2023 | Rajasthan में CM नहीं PM तो Congress में कौन होगा CM!

एक्टिव केस बढ़कर 798 केस हो गए हैं. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के केस काफी तेजी से बढ़े हैं. यहां पिछले 24 घंटे में 137 नए केस सामने आए हैं. जबकि एक दिन पहले यानी सोमवार को 59 केस सामने आए थे। आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि देश में एक बार फिर कोरोना महामारी की वापसी हो रही है। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के केसों को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी बैठक में स्कूलों को बंद नहीं करने का भी निर्णय लिया है लेकिन, विशेषज्ञों के परामर्श से एक अलग मानक संचालन प्रक्रिया के साथ आने का फैसला लिया। अब कोरोना सैंपलिंग को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से मार्च तक दिल्ली में कोविड से मरने वालों के 97 प्रतिशत नमूनों में कोरोनावायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट था।