मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

भारत में तेजी से बढ़ने लगे कोरोना के नए केस, चौथी लहर शुरू!

प्रकाशित: Apr 14, 2022 16:21रिपोर्ट: Navtej TV

लगभग 4 महीने बाद एक फिर देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने टेंशन बढ़ा दी है। अगर ​पिछले 24 घंटों की बात करें तो कोरोना के 1 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं जो चिंता का कारण बन गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कोरोना के नए केस में तेजी आनी शुरू हो गई है, वहीं बात करें मौतों के आंकड़ों की बात करें तो 24 घंटों में 26 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है।

छात्र को किया Pregnant । School love Story | Teacher ने 13 छात्राओं से किया, 8 हो गई Pregnant

बुधवार (13 अप्रैल) को पूरे देश में कोरोना के नए केस 1 हजार से ज्यादा दर्ज किए गए है 12 अप्रैल से 35 प्रतिशत ज़्यादा है। मंगलवार को 800 मामले मिले थे। कोरोना की सबसे तेजी रफ्तार दिल्ली एनसीआर में देखने को मिल रही है गौर करने वाली बात यह है कि नोएडा, गाजियाबाद में बच्चे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दी है और मुंबई के साथ गुजरात में कोरोना वायरस के XE वैरिएंट का एक मरीज मिला है। नए वैरिएंट का पहला मरीज ब्रिटेन में देखने को मिलेगा और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना के नए ‘XE’ वैरिएंट को ज्यादा संक्रामक बताया है।


कोरोना की चौथी लहर की भविष्यवाणी बहुत पहले कर दी गयी थी जो अब सही साबित होती दिख रही है। कोरोना की चौथी लहर से बचने के लिए सरकार ने सभी को वैक्सीन लगाने के साथ बुस्टर डोज लगाने की सलाह दी है। कोरोना की तीसरी लहर में वैक्सीन के कारण ही ज्यादा मौत नहीं हुई थी और इसी वजह से सरकार वैक्सीन लगाने पर जो दे रही है।