कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड: तीसरी लहर में हुई सबसे ज्यादा मौतें, नए केस 4 लाख के करीब
कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ मौतों ने एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो नए कोरोना मरीज की संख्या 4 लाख के करीब बताई जा रही है और मरने वालों की संख्या 700 के पार पहुंच गयी है। मरने वालों की संख्या में पहली बार इतना इजाफा हुआ है तो चिंता का विषय बना हुआ है।
हरियाणा का अक्षय पलड़ा जिसे चाचा के अपमान ने बना दिया गैंगस्टर और बन गया Most Wanted Gangester
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि तीसरी लहर का असर धीरे—धीरे होगा उसके बार मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा। इस तरह कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढता रहा तो जल्द ही एक दिन में 5 से 10 लाख नए मरीज मिल जाएंगे।
तीसरी लहर में एक्टिव केस 20 लाख के पार पहुंच गए है।

तीसरी लहर के साथ तीसरी बुस्टर डोज के साथ बच्चों के लिए वैक्सीन लगना भी शुरू हो गया है। वैज्ञानिकों ने पहले ही बता दिया था कि जनवरी के अंत तक कोरोना की तीसरी लहर अपनी चरम सीमा पर होगी। देश के कई राज्यों में सर्दी के साथ कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है।
Vaccination से गजब का ड़र, एक चढ़ा पेड़ पर तो दूसरे ने Doctor को ही पटक ड़ाला,देखें Video
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वह जांच करने में लापरवाही नहीं करें। WHO ने कहा है कि कोरोना के केस बढ़ने के साथ कोरोना के नए वैरिएंट के आने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। देश में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या 10 हजार होने वाली है।

