भारत में कोरोना की चौथी लहर की भविष्यवाणी होगी सही साबित
पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोनावायरस के नए मामले तेजी से बढ़ने लगे है और इसी वजह से कोरोना की चौथी लहर का खतरा भी बढ़ने लगा है। अगर इसी रफ्तार से मरीजों की संख्या बढ़ती गई तो वह दिन दूर नहीं जब कोरोना मरीजों के रिकॉर्ड तोड़ मामले देखने को मिलेंगे।
चौथी लहर की भविष्यवाणी करने वाले डॉक्टरों ने कहा है कि जून के अंत तक भारत में कोरोना की लहर पीक पर होगी। एक दिन में अब कोरोना के नए मरीज 7 हजार के पार चले गए है और इसी वजह से डर लगने लगा है कि कोरोना की चौथी लहर शुरू तो नहीं हो गई है। कोविड के नए संक्रमण के मामले में 40 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 30 हजार के पार हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 3 हजार नए मामले ठीक भी हुए है। अब तक देशभर में कुल 4 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है।

केंद्र सरकार ने सभी लोगों की सावधानी का ध्यान रखते हुए कोरोना की वैक्सीन देने का फैसला किया है। चौथी लहर ने दुनिया भर में हाहाकार मचा रखा है और इसी वजह से चिंता बढ़ रही है कि भारत में कोरोना की लहर हाहाकार मचा सकती है।





