मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

दुनिया में तेजी से फैल रही है Monkeypox जैसी खतरनाक बीमारी, कोरोना मरीजों की बढ़ी चिंता

प्रकाशित: May 23, 2022 16:33रिपोर्ट: Navtej TV

दुनियाभर में अब कोरोना महामारी के बीच मंकीपॉक्स नामक जैसी एक खतरनाक बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी के शिकार हुए लोग स्वीडन, स्पेन, इटली, ऑस्ट्रेलिया,पुर्तगाल, यूके, बेल्जियम, कनाडा, फ्रांस,और अमेरिका समेत कई देशों में में तेजी से बढ़ रहे है। भारत में अभी तक इस बीमारी का कोई भी मरीज नहीं मिला है लेकिन सावधानी रखने की बहुत जरूरत है।

चाचा के प्यार में पागल पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट!

मंकीपॉक्स ने दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में कोहराम मचा दिया है और दावा किया गया है कि 1990 के दशक में सोवियत संघ इस बीमारी इस्तेमाल बायोवेपन के रूप करना चाहता था। इन दावों के अनुसार यह बात निकलती है कि दुनियाभर में तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स एक हथियार है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इस बीमारी के कारण मौत की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। यह बीमारी इंसानों के साथ जानवारों में तेजी से फैलती है और इसका समय पर रोका नहीं गया तो इसके परिणाम बहुत ही जानलेवा साबित हो सकते हैं। बायोलॉजिकल वेपन के रूप में इसका इस्तेमाल हो सकता है।


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा ऐसी ही बीमारी का पहला मामला लगभग 50 साल पहले 1970 में देखा गया था। जिसके कारण कई मौत होने का दावा भी किया गया था। इसके बाद यह बीमारी समय के साथ अन्य देशों में फैलती रही लेकिन इस बार इस बीमारी का क्षेत्र पूरी दुनिया है और दूसरी तरफ कोरोना का कहर लोगों की जान ले रही है। इस समय दुनिया भर में कोरोना की चौथी लहर का खतरा बढ़ता ही जा रहा है और अगर यह बीमारी भी फैलनी लग गई तो इसका परिणाम बहुत ही खतरनाक होगा।