श्मशान घाट और कब्रिस्तान में शवो की लंबी कतार
गुजरात के मोरबी जिले मे हुए दर्दनाक हादसे के बाद हर गली मोहल्ले में मातम सा छा गया हैं दुःख कि बात ये हैं कि अब तक 142 लोगों की हादसे में मौत हो गई है। अब मंज़र ये हैं श्मशान और कब्रिस्तान तक में भी जगह कम पड़ गई है। और हालात ऐसे हो गए हैं कि शहर के चार कब्रिस्तान और सात श्मशान घाटों पर भी इंतजार करना पड़ रहा हैं बताया जा रहा हैं शहर के एक ही कब्रिस्तान में 26 लोगों को दफन किया गया। इसके लिए हादसे के कुछ समय बाद से ही लगभग 150 लोग यहां अपनों के लिए कब्रें खोदते रहे। कफन के बाद दफन करने वालों की भीड़ इतनी थी कि शमशान में डेड बॉडी को दफन करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
Urfi Javed के Recycling talent ने बना दी ये नई Dress, Video देख लोग कर रहे जोरदार Comments!

वहीं गुजरात सरकार ने हादसे में जान गवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 नवंबर को राज्यव्यापी शोक की घोषणा की। दुर्घटना के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। राज्य की राजधानी गांधीनगर से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित 100 साल से अधिक पुराने इस पुल को मरम्मत कार्य के बाद 5 दिन पहले फिर से खोल दिया गया था। रविवार शाम साढ़े छह बजे जब यह पुल टूटा तो पुल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे औऱ उसी समय ये हादसा हो गया।

गुजरात सरकार ने पुल हादसे की जांच के 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। वहीं, पुल गिरने की घटना से जुड़े मामले में सोमवार को पहली गिरफ्तारी में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एजेंसियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जिन्हें इसके रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी।





