गांधी परिवार पर ED की मार, सड़कों पर उतरे लाखों कार्यकर्ता
राहुल गांधी को जब से ED ने पूछताछ के लिए समन भेजा है तब से कांग्रेस ने प्रण किया है कि वह इसका जवाब देगी और देश भर में इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। पहले दिन जब राहुल ED दफ्तर गए तो पूरे देश में कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया इसमें कई राज्यों के सिएम और पूर्व सीएम शामिल थे सभी ने सड़क पर उतरकर इसका विरोध जताया था।
आखिर क्यों पत्नी ने अपनी सहेली और उसके पति के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट!
लेकिन नेशनल हेराल्ड केस में दूसरे दिन राहुल गांधी कार से ED के ऑफिस पहुंचे तो उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी थीं। राहुल को छोड़ने के बाद वह वहां से चली गई लेकिन इस दौरान पैदल मार्च कर रहे कांग्रेस के बड़े नेताओं का पुलिस से टकराव हुआ जिसमें वह चोटिल हुए है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को पुलिस ने वैन में बैठा लिया गया तो मार्च में शामिल अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया है।
कांग्रेस कार्यालय पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दिल्ली पुलिस से झड़प हो गई और उन्होंने पुलिस से कहा- आप एक मुख्यमंत्री को नहीं रोक सकते हैं। पुलिस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले लिया है।
कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- गांधी परिवार खुद को देश का प्रथम परिवार समझता है और राहुल खुद को राजकुमार समझते हैं। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री भी खुद को प्रधान सेवक कहते हैं। पहले भ्रष्टाचार किया था और अब ड्रामा कर रहे हैं।

सोमवार को राहुल गांधी से 9 घंटे पूछताछ की गई थी और बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान एजेंसी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई। आज उनसे फिर से पूछताछ की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर ED ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। यह केस 2012 में सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया और राहुल के खिलाफ कोर्ट में दर्ज कराया था। जिसमें गांधी परिवार पर 50 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप लगाया था।





