किसी को 50 वोट से मिली हार तो किस को 100 से, जीत के कम अंतर से मिली इनको सत्ता
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के चुनावी नतीजे आ गए हैं और पांच में से 4 राज्यों में बीजेपी ने वापसी की है तो पंजाब में आम आदमी पार्टी पहली बार सरकार बनाने जा रही है। इन पांचों चुनावी राज्यों में कुछ ऐसी सीटें हैं जहां हार-जीत का अंतर 50 भी रहा जिसके कारण किसी को सत्ता नहीं मिली तो किसी को सत्ता मिली है।
1. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा सीटें ऐसी हैं जहां हार-जीत का अंतर हजार वोटों से भी कम रहा है।
विधानसभा सीट जीता कैंडिडेट पार्टी मार्जिन
धामपुर अशोक कुमार बीजेपी 203
कुर्सी सकेंद्र प्रताप बीजेपी 217
चांदपुर स्वामी ओमवेश सपा 234
नेहतौर ओम कुमार बीजेपी 258
राम नगर फरीद महफूज सपा 261
इसौली मोहम्मद ताहिर सपा 269
बिलासपुर बलदेव सिंह बीजेपी 307
2. पंजाब
पंजाब में 2 सीटों पर हजार से भी कम वोटों के अंतर से हार-जीत हुई है।
विधानसभा सीट जीता कैंडिडेट पार्टी मार्जिन
जालंधर सेंट्रल रमन अरोड़ा आप 247
डेरा बाबा नायक सुखजिंदर सिंह कांग्रेस 466
3. उत्तराखंड
उत्तराखंड में 5 सीटों पर हार जीत का अंतर हजार वोटों से भी कम रहा है।
विधानसभा सीट जीता कैंडिडेट पार्टी मार्जिन
अलमोड़ा मनोज तिवारी कांग्रेस 127
द्वाराघाट मदन सिंह बिष्ट कांग्रेस 182
श्रीनगर धन सिंह रावत बीजेपी 587
4. गोवा
गोवा में 10 सीटें ऐसी हैं जहां हार-जीत का अंतर हजार वोटों से कम रहा है।
विधानसभा सीट जीता कैंडिडेट पार्टी मार्जिन
सेंट आंड्रे मुकेश बोरकर आरजीपी 76
पोंडा रवि नाइक बीजेपी 77
वेलिम क्रूज सिल्वा आप 169
प्रियोल गोविंद शेपू बीजेपी 213
5. मणिपुर
मणिपुर में 22 सीटें ऐसी हैं जहां हार-जीत का अंतर हजार वोटों से कम रहा है।
विधानसभा सीट जीता कैंडिडेट पार्टी मार्जिन
वाबगई उषम देबेन सिंह बीजेपी 50
लामलई खोंगबेंताबम इबोमचा बीजेपी 121
किसामथोंग एस निशिकांत सिंह निर्दलीय 187





