मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

दुनिया के सबसे अमीर आदमी बनने जा रहा है ये भारतीय, पैसे गिनने में लग जाएंगे 10 साल

प्रकाशित: Sep 16, 2022 21:43रिपोर्ट: Navtej TV

भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडानी ने अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को पछाड़ कर ये खिताब अपने नाम किया है। अडानी के पास इस समय 155 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। अब लिस्ट में अडानी से आगे सिर्फ एलन मस्क हैं, जिनके पास 273 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

खाद्य संकट से जूझ रही दुनिया के लिए Pm Modi ने कहीं ये बड़ी बात!

वहीं ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अभी वह तीसरे स्थान पर ही हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक आज दोपहर तक अडानी की दौलत में कुल 5.5 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका था। अब वह 155 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अरबपति नंबर दो हो गए हैं।

ब्लूमबर्ग के अनुसार अडानी के पास भारत में सबसे बड़ा बंदरगाह संचालक, थर्मल कोयला उत्पादक और कोयला व्यापारी हैं। गौतम अडानी का जन्म गुजरात में हुआ था। कॉलेज छोड़ने के बाद किशोरावस्था में ही वह मुंबई चले गए और अपने गृह राज्य लौटने से पहले उन्होंने हीरा कारेाबार में काम किया। अडानी की दौलत का बड़ा हिस्सा अडानी समूह के पास सार्वजनिक हिस्सेदारी से प्राप्त होता हैए जिससे उन्होंने इसकी स्थापना की थी।