मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

पाकिस्तान में क्रब खोदकर लड़की की लाश से किया बलात्कार,जानें पूरी खबर

प्रकाशित: May 11, 2022 22:58रिपोर्ट: Navtej TV

पाक से एक ऐसी दरिंदगी भरी खबर सामने आई है जिसे सुनकर लोगों का दिमाग सुन्न रह गया। लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि इंसान इतना नीचे कैसे गिर सकता है। लोगों की मानसिकता इतनी कैसे गिर सकती हैं, पाकिस्तान से आई दरिंदगी की इस खबर ने सबकों झकझोर दिया है, जहां एक कब्र से लड़की की लाश को निकालकर उससे 17 लोगों ने रेप किया, चलिये आपको बताते है क्या है पूरा मामला।

पाकिस्तान से आई दरिंदगी की खबर सोचने पर मजबूर कर देती है कि इंसान इतना बर्बर कैसे हो सकता है। पाकिस्तान के गुजरात में कुछ लोगों ने कब्र खोदकर किशोरी की लाश को निकाला और उसके साथ रेप किया। घटना 5 मई की है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग के उप महासचिव अताउल्लाह तरार ने 6 मई को ट्विटर पर इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 17 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच वैज्ञानिक तरीकों से की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि सीएम ने इस मामले में नियमित रिपोर्ट मांगी है और जब तक दोषियों को सलाखों के पीछे नहीं डाल दिया जाता तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।

कब्र से शव निकालकर 17 लोगों ने लड़की के शव से किया रेप!

मामले का खुलासा जब हुआ तब जब मृतक लड़की के परिजन अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार अगली सुबह कब्रिस्तान गए। जहां कब्र पहले ही खुदी हुई थी और लड़की की लाश कब्र से 200 फीट की दूरी पर पड़ी हुई थी, जिसपर रेप के निशान दिखाई दे रहे थे, इसके बाद मृतक किशोरी के चाचा ने पुलिस से संपर्क किया और उसी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कथित तौर पर, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि इस चौंकाने वाली घटना में कितने पुरुष शामिल थे।


पुलिस ने कब्र खोदने वाले की तलाश शुरू कर दी है। पाकिस्तान में इस तरह कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले साल 2021 में तटीय इलाके के गुलाममुल्लाह के पास मौलवी अशरफ चंडियो गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने इसी तरह की एक घटना को अंजाम दिया था।