मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

इस मासूम लड़की के सुसाइड नोट को पढ़कर कांप जाएंगी आपकी रूह, मां की कोख और कब्र ही...

प्रकाशित: Dec 20, 2021 23:10रिपोर्ट: Navtej TV

लड़कियों के साथ जिस तरह की घटनाएं हो रही है उससे देखकर लग रहा है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है और वह लड़कियों का शोषण करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। हाल ही में 11वीं क्लास की छात्रा ने अपने साथ हुए यौन शोषण से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया है और यह बात नई है लेकिन इस लड़की ने अपने सुसाइड नोट में एक ऐसी बात लिखी जो कई सवाल खड़े कर रही है।

इस लड़की ने इस बात का खुलासा किया है कि आज के समय महिलाएं कही भी सुरक्षित नहीं है हर जगह उनको नोचकर खाने वाले भेडिया होते है जो हमेशा उन पर नजर लगाये बैठे रहते है। इस लड़की ने एक लाइन में वह बात कही जो सभी सरकारों के लिए चेतावनी है जो महिला सुरक्षा के नाम बड़े—बड़े दावे करते है। यह घटना चेन्नई की बताई जा रही है जहां कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने यौन उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है।

आधार कार्ड और शादी के उम्र पर आग बबूला हुए भड़काऊ भाईजान

लड़की ने अपने सुसाइड नोट पर सबसे पहले 'Stop Sexual Harrasment' शब्दों के साथ अपनी पीड़ा बताई है। लड़की ने पत्र में लिखा है कि उसके साथ जो हो रहा है उसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती है। लड़की ने इस पत्र में लिखा कि उसे इतना दर्द है कि कोई उसे ढांढस भी नहीं बांध पाएगा। अब उसके अंदर पढ़ने की क्षमता भी नहीं बची है और उसके साथ जो हुआ उसे इतना डराते है कि वह सो भी नहीं पाती है। उसके साथ हुआ उसके बूरे सपने उसे सोने भी नहीं देते हैं।

इस पत्र में लिखा कि सभी मां—बाप को अपने लड़कों से लड़कियों का सम्मान करने की सलाह देनी चाहिए। मां—बाप अपने रिश्तेदारों या शिक्षकों पर कभी भरोसा नहीं करें। लड़कियां कही भी सुरक्षित नहीं है और वह अपनी मां की कोख या कब्र में ही अपने आप को सुरक्षित मान सकती है।


पुलिस को जांच में एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा है, 'सिर्फ मां की कोख और कब्र ही सुरक्षित रह गई है। इस बात को पढ़कर हर किसी की रूह कांप उठी है। इस खबर के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक लड़की की खुदकुशी के कारण का पता नहीं चला है। लेकिन पत्र में​ लिखे शब्दों को पढ़कर इस बात का पता चलता है कि इस लड़की के साथ कितनी दरिंदगी की गयी होगी।