मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग का सच अभी नहीं आएगा बाहर, जानें इसकी वजह

प्रकाशित: May 17, 2022 16:57रिपोर्ट: Navtej TV

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा हो चुका है और आज सर्वे की रिपोर्ट अदालत में पेश करने में देरी हो सकती है। सर्वे के बाद मिले सबूतों को लेकर पूरे देश में उत्साह बना हुआ है कि यहां मंदिर के प्रमाण है या नहीं। लेकिन रिपोर्ट जमा नहीं होने के कारण अभी इसके सच पर सस्पेंस बना हुआ है। सर्वे करने वाली टीम के कमिश्नर विशाल सिंह ने कहा कि आज 12 बजे तक रिपोर्ट दाखिल कर देंगे तो वहीं कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र के सहायक वकील कमिश्नर अजय सिंह ने कहा कि आज रिपोर्ट जमा कराने में देरी हो सकती है।

ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर मिला शिवलिंग, सर्वे हुआ पूरा!

वाराणसी कोर्ट ने 12 मई को आदेश दिया था कि 17 मई से पहले दोबारा सर्वे का आदेश दिया और कोर्ट कमिश्नर को बदलने से मना किया था। मस्जिद समेत पूरे परिसर का सर्वे हो गया है और इसके बाद हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि इसमें इतना कुछ मिला है कि जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

हिंदू पक्ष ने वजूखाने के करीब कुएं में शिवलिंग मिलने का दावा किया है लेकिन मुस्लिम पक्ष इस दावे को गलत बता रहा है। वजूखाने वाले हिस्से में शिवलिंग का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे सही मानकर लोग मंदिर होने का दावा कर रहे हैं।


वजूखाने में शिवलिंग मिलने की बात के बाद वाराणसी कोर्ट ने उस जगह तुरंत सील करने का आदेश दिया है। वहां किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक लगा दी है। इस मामले में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इसे गलत बताते हुए कहा है कि हम ऐसा नहीं होने देंगे पहले एक मस्जिद छिनी गई है और अब दूसरी किसी हाल में नहीं छिनने देंगे। कोर्ट सबूतों के आधार पर चलता है अगर मंदिर के प्रमाण मिलते है तो मस्जिद गैर कानूनी रूप से बनी हुई है।