पीएम मोदी का सिपाही बनकर काम करने के लिए बीजेपी में शामिल होंगे हार्दिक
गुजरात के चर्चित पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है। आज अहमदाबाद के भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल हार्दिक की मौजुदगी में भाजपा में शामिल होंगे।
भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने एक ट्वीट किया, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा।
हार्दिक ने पार्टी जॉइन करने से पहले एक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर के मुताबिक, भाजपा में जॉइन होने का कार्यक्रम सुबह होगा। हार्दिक ने कांग्रेस छोड़ने से पहले कांग्रेस के नेताओं पर जमकर आरोप लगाए थे। इसके बाद गुजरात प्रभारी रघु शर्मा को लेकर ऐसे खुलासा किया जिससे राजस्थान में हाहाकार मच गया।
Sidhu moose wala की मौत का बदला लेगी अब ये गैंग, 2 दिन का दिया Ultimatum!
हार्दिक ने 17 मई को ट्विटर पर इस्तीफे का ऐलान किया था और कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। इस्तीफे के बाद भाजपा के कामों की जमकर तारीफ कर रहे थे और खुद को हिंदुत्व का समर्थक भी बता रहे थे। हार्दिक ने कहा कि कांग्रेस में उनकी हालत ऐसी हो गई है जैसे नए दूल्हे की नसबंदी करा दी हो।

हार्दिक पटेल पाटीदार आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया था इसके बाद उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ था। बीजेपी में आने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है क्योंकि अगले साल चुनाव होने है और नेता अभी से पार्टी छोड़ रहे हैं।





