मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

इन हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल्स के कारण राजस्थान हुआ शर्मसार

प्रकाशित: Nov 13, 2021 15:26रिपोर्ट: Navtej TV
राजस्थान की भूमि अपने त्याग और ​बलिदान के कारण अलग ही पहचान रखती है। लेकिन राजस्थान के इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं घटित हुई जिसके कारण पूरे प्रदेश को शर्मसार होना पड़ा था। अगर आपने अभी तक इन शर्मनाक सेक्स स्कैंडल्स के बारे में कभी नहीं पढ़ा तो आप यह खबर जरूर पढ़े।


भंवरी देवी सेक्स कांड:
भंवरदेवी हत्याकांड राजस्थान की राजनीति का सबसे शर्मनाक कांड है जिसके कारण कांग्रेस पार्टी की पूरे देश में फजहित हुई। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा का एक अश्लील ​वीडिया वायरल हुआ जिसमें मंत्री जी भंवरी देवी के साथ रंग रैलियां मनाते हुए दिखे। इस वीडियो के बाद भंवरी देवी रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी और आज तक उसका पता नहीं चला कि वह जिंदा है भी है या नहीं। इस कांड के बाद सीबीआई ने जांच की और मंत्री जी जेल पहुंचे इसके बाद वह काफी लंबे समय तक जेल में रहे हाल ही में उनको बेल मिली और इसके बाद उनका निधन हो गया। महिपाल मदेरणा दिग्गज नेता परसराम मदेरणा के बेटे है और अब उनकी बेटी राजनीति में अच्छा खासा दबदबा रखती है।

बाबूलाल नागर:
कांग्रेस के शासन में मंत्री बाबूलाल नागर का सैक्स स्कैंडल भी जबरदस्त चर्चा में रहा और इस मामले में मंत्री जी को जेल हुई। मंत्री जी जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ती राज्य मंत्री थे, तब एक महिला ने उनके सरकारी बंगले में ही दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया। इस ​घटना के बाद उनको पार्टी से बाहर कर दिया हालाकि बाद में निचली अदालत ने बरी कर दिया। लेकिन इसके बाद मंत्री जी को राहत नहीं मिली क्योंकि यह मामला अभी खत्म नहीं हुआ है।
सेक्स रैकेट:
हाल ही में राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी की दो महिला पदाधिकारियों पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप लगे। इस सेक्स रैकेट में शामिल कुछ नाबालिग लड़कियों ने बीजेपी की सवाई माधोपुर से पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी सुनीता वर्मा उर्फ़ और कांग्रेस सेवादल महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष पूजा और पूनम चौधरी पर सेक्स रैकेट चलाने का खुलासा किया। इस घटना के बाद कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई इसके बाद इस रैकेट में कई नेताओं के शामिल होने की बात भी सामने आई। सुनीता ने नेताओं के चरित्र को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आने समय में वह कई बड़े नेताओं के राज खोलेगी जो चरित्रहीन है।