JCB बना बाबा का हथियार पर लोगों को नहीं पता इसका इतिहास,जानें इसका असली नाम
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर भी बुलडोजर छाया हुआ है, आम और खास सभी लोगों के बीच बुलडोजर चर्चा का विषय है, लेकिन, क्या आप इसके इतिहास के बारे में जानते हैं. बुलडोजर को किस काम के लिए बनाया गया था? आपको बता दें कि बुलडोजर का आविष्कार मकान गिराने या तोड़फोड़ करने के लिए नहीं बल्कि किसानों की मदद के लिए बनाया गया था, पहले समय में बुलडोजर का इस्तेमाल किसान अपने खेतों में किया करते थे।
जब तक मस्जिदों से नहीं हटेगें लाउडस्पीकर, तब तक चलेगा आंदोलन!
दुनिया के पहले बुलडोज़र का आविष्कार जेम्स कमिंग्स और जे. अर्ल मैकलियोड ने 1923 में मोरोविल, कान्सास में किया था. उन्होंने एक ऐसा बड़ा ब्लेड बनाया जो बड़ी मात्रा में मिट्टी को धक्का दे सकता था. इसे ट्रैक्टर के साथ जुड़कर चलाने के लिए बनाया गया था, बुलडोजर की सबसे बड़ी खासियत थी कि इसका इंजन बहुत शक्तिशाली है, सबसे पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस बुलडोजर का असली नाम Backhoe loader है, समय के साथ इसमें कई तरह के बदलाव किए गए।
1940 से पहले बुलडोजर का इस्तेमाल केवल ट्रैक्टर के साथ किया जाता था. इसकी मदद से ज्यादा से ज्यादा खेती की जमीन को कम समय में जोत दिया जाता था, लेकिन, बाद में इसे ट्रैक्टर से अलग करके एक अलग मशीन ही बना दिया गया. बुलडोजर के चक्कर में बदलाव करके इसमें रबड़ लगा दिया गया. यह खराब या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल सकता है, बुलडोजर का आविष्कार इंजीनियरिंग की दुनिया के सबसे जरूरी आविष्कारों में से एक है।

पूरी दुनिया में बुलडोजर का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में गंदगी, पत्थर, मलबे को धकेलने के लिए किया जाता है. ये खानों, खदानों, खेतों और निर्माण स्थलों पर काम करने के लिए एक महत्वपूर्ण आविष्कार है, बदलते समय के साथ बुलडोजर में कई बदलाव किए गए और आज के समय में इसके मायने बहुत बदल गए हैं. इसके साथ ही अब इसे राजनीति से भी जोड़ दिया गया है।

