मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

कुत्ते के प्यार में IAS दंपति की लग गई क्लास, जानें पूरी खबर

प्रकाशित: May 27, 2022 23:39रिपोर्ट: Navtej TV

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने को लेकर विवादों में आए IAS अधिकारी पति-पत्नी अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए है, IAS दंपति संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू धुग्गा का ट्रांसफर कर दिया गया है, संजीव खिरवार को लद्दाख तो उनकी पत्नी रिंकू धुग्गा को अरुणाचल प्रदेश भेज दिया गया है, दरअसल, दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में ट्रेनिंग कराने वाले एक कोच ने दावा किया था,

कुत्ते के प्यार में IAS दंपति के बीच बढ़ गई दूरियां!

शाम उनको 7 बजे उन्हें ग्राउंड खाली करने के लिए कह दिया जाता था, ताकि ये IAS पति-पत्नी अपने कुत्ते के साथ टहल सके, IAS दंपत्ति की कुत्ते के साथ एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसपर IAS संजीव ने कहा था कि वो कुत्ते को टहलाने जाते हैं, लेकिन इस बात से इनकार किया कि इससे एथलीट्स की प्रैक्टिस में रुकावट आती है, वहीं अब इन IAS दंपति का तबादला देश के दो विपरीत छोरों पर हुआ है,

तो सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं कि अब उनका कुत्ता कहां जाएगा. ट्विटर पर #DogWalkingIAS ट्रेंड कर रहा है, जिसपर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने बागबान फिल्म के गाने- मैं यहां, तू वहां.. गाने के साथ मीम भी शेयर किए हैं, तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा कुत्ता कहां जाएगा, लद्दाख या अरुणाचल?

एक ट्विटर यूजर ने एक डॉगी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- IAS ऑफिसर का कुत्ता कहां जाएगा? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब उनके कुत्ते को कौन घुमाएगा? ट्विटर पर कई यूजर ने डॉगी को लेकर तरह-तरह के Mems शेयर कर IAS दंपति को ट्रोल कर रहे है।