13 साल बड़े इस शख्स से दूसरी शादी करेगी IAS टीना डाबी, जानें पूरी प्रेम कहानी
UPSC-2016 की टॉपर टीना डाबी अपनी शादी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। टीना ने पहली शादी 2018 में अपने ही बैच के IAS अधिकारी अतहर आमिर से रचाई थी लेकिन उनको यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और शादी के बाद ही दोनों का रिश्ता खराब होने लग गया।
Online Game की लत, Hacker आया, Hacker आया चिल्लाते हुए हाईवे पर दौड़ने लगा शख्स
दोनों के बीच झगड़े होने लगे तो दोनों ने अलग होने का फैसला किया और टीना ने नवंबर 2020 में जयपुर के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई। इसके बाद 2021 में कोर्ट ने दोनों का तलाक मंजूर कर दिया और हमेशा के लिए अलग हो गए। इसके बाद कई लोगों ने सवाल खड़े किए कि उनकी शादी को लेकर दावा किया था कि उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चलेगी और यह बात सही साबित हुई।
इस समय वह राजस्थान के फाइनेंस डिपार्टमेंट में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत है और टीना 28 साल की उम्र में दूसरी शादी करने का फैसला किया है। टीना अब राजस्थान के ही IAS प्रदीप गवांडे से शादी करने का फैसला किया है और गवांडे राजस्थान आर्कियोलॉजी एण्ड म्यूजियम डिपार्टमेंट में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है। टीना ने अपने नए लाइफ पार्टनर के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

डाबी और गवांडे अप्रैल में शादी कर सकते है और 22 अप्रैल को जयपुर के एक होटल में रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया है।टीना ने अपने होने वाले पति प्रदीप के साथ फोटो शेयर कर लिखा- 'वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो। टीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।





