मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

इमरान की सरकार बचाने के लिए बीबी जलाने लगी ​जिंदा मुर्गे, तो विपक्ष के उड़े होश

प्रकाशित: Mar 29, 2022 22:25रिपोर्ट: Navtej TV

अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं, ऐसे समय में जब इमरान खान की कुर्सी खतरे में है, तो उनकी तीसरी पत्नी बुशरा बीबी खान सुर्खियों में हैं। बुशरा पर जिंदा मुर्गे जलाने का आरोप है कहा जा रहा है बुशरा जादू-टोना कर पति इमरान की सत्ता बचाने में लगी हुई है, यहीं नहीं उनके घर में कई टन मांस जलाया जा चुका है, देखिए मुश्किलों से घिरे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमारी ये खास रिपोर्ट।

आपकों बतां दे कि सोमवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया गया, अब 7 दिन के भीतर वोटिंग करानी होगी और इमरान को बहुमत साबित करना होगा। 372 सदस्यों वाली नेशनल असेंबली में इमरान की पार्टी PTI के 155 सदस्य हैं, जबकि बहुमत के लिए 172 सांसदों की जरूरत है, यानी इमरान सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मुर्गे जलाकर Imran की Government बचाने उतरी बीबी बुशरा

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी कुर्सी बचाने के लिए अब सियासी सौदेबाजी में जुट गए हैं, उन्होने अपने पंजाब प्रांत में अपनी पार्टी के नेता को हटाकर सहयोगी दल के परवेज इलाही को सीएम बनाने का ऐलान किया है। वहीं इमरान ने नाराज चल रही मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान को भी साथ लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं. सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल का कहना है कि इमरान सरकार असंतुष्ट सहयोगियों को साथ लाने की पूरी कोशिश कर रही है, उनके मुताबिक, PTI के बागी सांसदों को भी मनाने की कोशिश शुरू हो गई है।

वहीं इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा को लगातार बाते चल रही है कि बुशरा पति इमरान खान की कुर्सी बचाने के लिए टोने-टोटके कर रही है, इससे पहले भी उनपर कई बार टोने-टोटके करने के आरोप लगते रहे हैं, लोगों का यहां तक दावा है कि बुशरा के पास दो जिन्न हैं, जिनकी मदद से वह अपनी इच्छाएं पूरी करवाती हैं और इसके बदले में उन जिन्नों को पका हुआ मांस खिलाती हैं। बुशरा सार्वजनिक तौर पर बहुत कम नजर आती हैं, उनका कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। बुशरा बुर्के में रहने वाली किसी पाकिस्तान PM की पहली पत्नी हैं।


इमरान-बुशरा की शादी को लेकर भी कई दिलचस्प किस्से हैं, कहा जाता है कि बुशरा को सपना आया था कि अगर इमरान की शादी उनके परिवार में हो जाए तो वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, तब बुशरा ने 2017 में पहले पति से तलाक लिया था। इसके बाद 18 फरवरी 2018 को 66 साल के इमरान ने 44 साल की बुशरा से शादी कर ली थी, देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए आप देखते रहिये नवतेज टीवी।