अखिलेश के करीबी से मिली नोटों से भरी अलमारियां, नोटों की गिनती में छूटे पसीने
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी कारोबारी पीयूष जैन कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी नाम से इत्र लांच किया था। इस इत्र को लेकर जमकर राजनीति हुई थी और इस बार आयकर विभाग की छापेमारी से फिर चर्चा होनी शुरू हो गयी है। पीयूष जैन बहुत बड़े कारोबारी है और उनकी 40 कंपनियां हैं। अखिलेश इन छापेमारी को लेकर कहा था कि यह बीजेपी की चाल है और आयकर टीम को कुछ नहीं मिला है। लेकिन पीयूष जैन के यहां आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान करोड़ों से ज्यादा की नोट अलमारियों में भरे मिले हैं।
यूपी चुनावों पर मंडराने लगा ओमिक्रॉन का खतरा, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की ये बड़ी अपील
इन नोटों को गिनने के लिए 4 से ज्यादा मशीनों को सहारा लिया गया है और 24 घंटे से ज्यादा समय हो गया है इनको गिनते हुए। पीयूष जैन के घर के बाहर नोटों से भरे 6 बक्सों को आयकर विभाग की टीम ले जाने की तैयारी में है।
पीयूष जैन के कानपुर स्थित घर पर छापा अहमदाबाद की डीजीजीआई यानी जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय ने डाला था, लेकिन जब भारी मात्रा में नोटों के बंडल मिले तो इनकम टैक्स की टीम को शामिल किया गया। कानपुर की ज्यादातर पान मसाला यूनिट, पान मसाला कम्पाउंड पीयूष से ही खरीदती है। इनकम टैक्स को 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम मिलने की बात सामने आयी है।

यूपी में पिछले दिनों भी अखिलेश की करीबियों पर आयकर विभाग ने छापेमारी करी थी लेकिन उस समय अखिलेश ने किसी प्रकारी का पैसा नहीं मिलने का दावा किया था। लेकिन इत्र कारोबारी के यहां बड़ी मात्रा में नोटों के बंडल मिले है उसको लेकर अब बीजेपी अखिलेश पर जमकर हमला बोलेगी।




