मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

रूस के समर्थन में उतरे भारत और चीन, तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ा

प्रकाशित: Feb 26, 2022 16:21रिपोर्ट: Navtej TV

रूस और युक्रेन की जंग को लेकर दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ने लगा है। इस जंग को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मतदान हुआ जिसमें भारत, चीन और यूएई ने हमले की निंदा करते मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इस फैसले से इस बात क संकेत मिल गये है कि भारत रूस का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन कर रहा है और शांति से इस विवाद का हल करने की बात कह रहा है।

गंगा किनारे का छोरा Jaya Bachchan ने Amitabh Bachchan के नाम पर मांगे वोट!

सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ पेश किए गए प्रस्ताव के समर्थन में 15 में से 11 सदस्य देशों ने वोट किया तो वहीं, रूस ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया। भारत, चीन और यूएई ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया है। दुनिया को अब चीन से भारत से उम्मीद है कि वह इस जंग को रोक सकता है क्योंकि रूस और भारत की दोस्ती बहुत अच्छी है और यूक्रेन भी भारत से मांग कर रहा है कि वह इस जंग को रोकने का प्रयास करें।

​​​​​​​

रूस भारत का सबसे पुराना दोस्त माना जाता है और ऐसे में सभी की नजरें भारत पर टिकी है कि वह कुछ बड़ा फैसला लेकर इस जंग को टाल सकता है। रूस के खिलाफ प्रस्ताव के समर्थन में वोट देने वाले देशों में अमेरिका, गैबॉन, घाना, आयरलैंड, केन्या, ब्रिटेन, फ्रांस, अल्बानिया, ब्राजील, मैक्सिको और नॉर्वे है।

कहीं पूजा तो कहीं मांगी जा रही है दुआ, अपनों की वापसी का इंतजार

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करते हुए कहा कि बातचीत के जरिए हल निकाला जा सकता है और भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि वह अंतिम क्षणों तक लड़ाई लड़ेंगे और हम झुकेंगे नहीं है। रूस ने यूक्रेन को हथियार डालने की सलाह दी है और फिर बातचीत करने के लिए कह रहा है। अब इस जंग में अमेरिका की एंट्री हो सकती है और इसके बाद यह जंग बहुत ज्यादा खतरनाक रूप लेगी।