मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

मोदी सरकार में स्विस बैंकों में जमा हुआ सबसे ज्यादा पैसा, नोटबंदी फेल

प्रकाशित: Jun 17, 2022 16:57रिपोर्ट: Navtej TV

पीएम मोदी ने देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने और काले धन पर लगाम लगाने के लिए नवंबर 2016 में नोटबंदी का फैसला किया था। इस फैसले के बाद लगा की भारत में भ्रष्टाचार कम होगा और काले धन पर रोक लगगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पिछले 14 साल की तुलना में स्विस बैंकों में तेजी से भारतीयों ने पैसे जमा करवाए है।

बीवी से परेशान पतियों ने खोला आश्रम, बोले 7 सेकंड भी नहीं रह सकते अपनी पत्नी के साथ

काले धन के लिए स्वर्ग माने जाने वाले स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों का पैसा पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। स्विट्जरलैंड के सेंट्रल बैंक ने इसकी जानकारी दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार पीछले साल भारतीयों ने 3.83 बिलियन से ज्यादा है जो साल 2020 के अंत में महज 2.55 बिलियन था। इन आंकड़ों के हिसाब से पिछले साल स्विस बैंकों में भारतीयों का 50 फीसदी पैसा जमा हुआ है।


बताया जा रहा है कि लगातार दो साल गिरावट आने के बाद 2021 में फिर से तेजी देखने को मिली है। भारतीय लोग कंपनियों और कई माध्यमों से स्विस बैंकों में पैसा जमा करवाते है। स्विस बैंकों में पैसा बढ़ना मोदी सरकार के लिए परेशानी बन सकता है क्योंकि काले धन पर लगाम नहीं लगना कई सवाल खड़े करती है। अगर यह रिपोर्ट सही है तो भारत में भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है और यह चिंता का विषय है।