मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के बेहद नजदीक ऋषि सुनक...

प्रकाशित: Oct 24, 2022 17:17रिपोर्ट: Navtej TV

अब इंडियन बनेगा अंग्रेजों का पी. एम.

ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस के 45 दिन के कार्यकाल बाद इस्तीफा देने से ब्रिटेन की राजनीति कुछ गरमा गई है। ट्रस के इस्तीफे के बाद से ही यह अनुमान लगाया जा रहा था की बोरिस जॉनसन अगले प्रधानमंत्री बन सकते है, लेकिन बोरिस की पार्टी से ही उन्हे बेहद कम समर्थन मिल रहा था, और भारतीय मूल के ऋषि सुनक को ज्यादा समर्थन मिल रहा है, लिहाज़ा बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ से खुद को बाहर कर लिया है।

क्या आप जानते है शंख कहलाते हैं मां लक्ष्मी के भाई,जानिए महत्व और पूजा विधि


आपको बात दें की बोरिस जॉनसन, ब्रिटेन के प्रधान पद पर पहले भी बैठ चुके है और ऋषि सुनक उनकी सरकार में वित्त मंत्री के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है। लेकिन बाद में सुनक ने बोरिस की सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा देने पर बोरिस जॉनसन काफी नाराज हो गए थे। इसके बाद बोरिस जॉनसन को भी अपने पद से हटना पड़ा था।

​​​​​​​

जानकारी है की ऋषि सुनक को कंजर्वेटिव पार्टी के 128 सांसद समर्थन कर रहे हैं, जो कि पी.एम. बनने के लिए न्यूनतम 100 के आंकड़े से काफी ज्यादा है। वहीं बोरिस जॉनसन को अब तक समर्थन देने के लिए 100 सांसद नहीं मिले हैं। इस बीच बोरिस के बयान से ऋषि सुनक की जीत की राह और भी आसान हो गई है।