जोधपुर: धर्म विशेष का झंडा और लाउड स्पीकर लगाने पर भड़की हिंसा, इंटरनेट सेवा बंद
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से धर्म विशेष को लेकर जो विवाद हो रहे है उसके कारण पूरे प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। धर्म विशेष के लोग इस प्रकार की घटना को अंजाम देने के बाद इसके लिए एक दूसरे को इसका जिम्मेदार ठहराते है। जोधपुर में देर रात मामूली बात को लेकर दो गुट में हिंसक झड़प हो गई और इसके बाद जालोरी गेट चौराहे पर देर रात जमकर पत्थरबाजी की गई।
इस शख्स ने 3 प्रेमिकाओं को 15 साल तक रखा लिव-इन में, अब एक मंडप में की शादी!
पुलिस ने फिर दोनों पक्षों के लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया लेकिन देर रात तक पथरबाजी होती रही। बताया जा रहा है जालोरी गेट चौराहे पर कुछ लोग झंडे लगा रहे थे और इस दौरान वीडियो बनाते एक शख्स को कुछ युवकों ने पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथरबाजी की गई।
सोमवार रात स्वतंत्रता सेनानी बाल मुकुंद बिस्सा की मूर्ति पर झंडा लगाने और चौराहे के सर्किल पर ईद से जुड़े बैनर लगाने को लेकर यह विवाद हुआ है।ईद की नमाज को लेकर चौराहे तक लाउडस्पीकर लगाने को लेकर नाराज लोगों ने विरोध करन शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई जिसमें कई लोग घायल हुए है। घटना के दौरान कई पुलिस अधिकारियों के साथ पत्रकारों को भी चोटें आई है।

Ashok Gehlot
जालौरी गेट, जोधपुर पर दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
Ashok Gehlot
@ashokgehlot51
जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।





