काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: 1 हजार करोड़ की लागत से तैयार हुआ पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट
आज वाराणसी में पीएम मोदी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नए परिसर का लोकार्पण कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र काशी है और यहां की जनता ने पीएम मोदी का बड़ी उत्साह के साथ स्वागत किया है। मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ धाम को लगभग 1 हजार करोड़ रुपए से की लागत से तैयार किया गया है। इस कॉरिडोर को इस तरह से बनाया गया है कि यहां आने वाले सभी लोगों को पूरी सुविधा मिलेगी। प्राचीन मंदिर के मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए 5 लाख वर्ग फीट से ज्यादा क्षेत्र में इसे विकसित किया गया है।
राहुल गांधी ने महंगाई के साथ हिन्दुत्व राज को हटाने का लिया संकल्प
इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा के विप्लव देव, गोवा के डॉ. प्रमोद सावंत, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर, कर्नाटक के विश्वराज बोम्मई, असम के हेमंता विश्वा शर्मा, गुजरात के भूपेंद्र भाई पटेल, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन विशेन सिंह भी इसके गवाह बने है।
इसी बात को सभी जानते है कि पहले यहां आने वाले श्रद्धालुओं को खड़े होने की जगह तक नहीं मिली पाती थी और तंग गलियों में स्थित विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने पड़ते थे। लेकिन अब यहां बड़े आराम से श्रद्धालु जा सकेंगे। अब इस मंदिर के चौक में 2 लाख श्रद्धालु खड़े होकर दर्शन-पूजन कर सकेंगे। इसको बनाने में 300 से ज्यादा इमारतों को खरीदा गया।

40 से अधिक मंदिरों को विश्वनाथ धाम प्रोजेक्ट के तहत संरक्षित रखा गया है। भारत में पीएम मोदी के आने के बाद कई धार्मिक स्थलों को नया रूप मिला है इससे पहले की सरकारों ने इन भव्य इमारतों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। यूपी देश का ऐसा राज्य है जहां हिन्दु धर्म से जुडे कई बड़े मंदिर है लेकिन सरकारों की अनदेखी के कारण उनका अस्तिव ही खत्म होता जा रहा था। लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी ने इन मंदिरों को फिर से खुशाहाल बनाने की जिम्मेदारी ली है।





