मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

खाटूश्यामजी में भगदड़, 3 महिलाओं की मौत, कई लोग हुए घायल

प्रकाशित: Aug 08, 2022 16:37रिपोर्ट: Navtej TV

श्रावण माह के अंतिम सोमवार तड़के खाटूश्याम मंदिर के बाहर भगदड़ मचने से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। आज खाटूश्यामजी के एकादशी का मासिक मेला चल रहा है और देर रात से ही दर्शनार्थियों की लंबी लाईन लग गई थी और जैसे ही सुबह के समय प्रवेश द्वारा खुला तो भगदड़ मच गई।

मृतक महिलाओं की पहलचान इंदिरा देवी करनाल हरियाणा से और दूसरी महिला ओगजी देवी अलवर के रूप में ही तीसरी महिला के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। बॉडीज को मॉर्चुरी में रखवाया गया है जहां उनका पोस्टमार्टम होगा। घायलों की संख्या 4 से 6 के बीच बताई जा रही है।

हादसे के बाद देवस्थान मंत्री शुकुंतला रावत ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि हादसे को लेकर पूरे मामले की जांच की जाएगी। सीकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि हादसा तड़के साढ़े चार बजे हुआ था।

सीएम गहलोत ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताते हुए ट्वीट किया है और कहा कि राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत से दुखी हूं मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।