मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

लता मंगेशकर ने राजस्थानियों के लिए तोड़ा था 'व्रत', भूखे पेट गाने गाकर कमाए करोड़ों रुपए

प्रकाशित: Feb 07, 2022 16:14रिपोर्ट: Navtej TV

सुर सम्राज्ञी और भारत रत्न लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थी और कई दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थी। लता मंगेशकर का हर किसी से विशेष नाता रहा है लेकिन राजस्थान से उनका नाता इतना करीबी रहा है कि आज भी लोगों के दिलों पर वह राज करती है।

राजस्थान में जब 1987 का अकाल पड़ा तो लोगों के पास खाने को कुछ नहीं था और जनता भूख से तड़प रही थी। इस बात की जानकारी लता मंगेशकर को चली तो उन्होनें ऐसा काम किया जो आज भी राजस्थान के लोगों को याद है। बताया जाता है कि लता जी राजस्थान के अकाल पीड़ितों की मदद के लिए मुफ्त शो किया था।

UP में vodka की factory लगाओ हम देंगे 200 करोड़ की सब्सिडी

बताया जाता है कि लता जी अपने उपवास के दिन कोई भी गााना नहीं गाती थी लेकिन राजस्थानियों के लिए उन्होंने अपने इस संकल्प को तोड़ दिया। इस शो में लता मंगेशकर ने भूखे रहकर 26 गाने गाकर नया रिकॉर्ड बनाया। इस शो की फीस नहीं ली उल्टे अपनी तरफ से अकाल पीड़ितों के लिए पैसे भी दिए।

इस शो को देखने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी भी आम लोगों की तरह टिकट खरीदकर इसको देखने गए थे। यह शो इतना बड़ा था कि इससे लगभग 1 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। इसके बाद लता जी ने यह सारी राशि CM को अकाल पीड़ितों के लिए भेंट कर दी।


इस शो का आयोजन जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में किया गया था और इस प्रोग्राम में सभी कलाकारों ने मुफ्त परफॉर्म किया था। लता जी गुरुवार का उपवास रखती थीं लेकिन इस दिन उपवास था लेकिन उन्होंने जीवन में पहली बार इस उपवास को तोड़ा था।