मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

राजस्थान की 2 लाख गायों में फेली ये खतरनाक बीमारी, जल्द मचाएगी भारी तबाही!

प्रकाशित: Aug 03, 2022 18:55रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसकी वजह एक ऐसी बीमारी है जो तेजी से फेल रही है। इस बीमारी का खतरा देश की राष्ट्रिय पशु गाय मंडरा रहा है और इसके कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में तेजी से गायों में लंपी नामक वायरस का इंफेक्शन फेल रहा है जिसके कारण उनकी मौत हो रही है।

Rakhi Sawant ने कर दिया Bollywood जगत का चीर हरण!

यह वायरस बहुत तेजी से फेल रहा है और अगर समय रहते इसको नहीं रोका गया तो यह प्रदेश के साथ पूरे देश में भारी तबाही मचा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस बीमारी के कारण लगभग 4 हजार गायों की मौत हो चुकी है और आने वाले दिनों यह संख्या तेजी से बढ़ेगी।

लंपी वायरस का संक्रमण तेज हो रहा है और इसकी चपेट में 2 लाख गायें आ चुकी है। राजस्थान सरकार ने मेडिसिन खरीद के लिए अगल से बजट दिया है और मुख्य सचिव उषा शर्मा ने 15 दिन में इस बीमारी का कंट्रोल करने के निर्देश पशुपालन विभाग को दिए हैं।

पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया ने उन क्षेत्रों का दौरा किया जो लंपी से प्रभावित है। इसके बाद विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर बीमारी की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।


यह वायरस देश के एक दर्जन राज्यों में फैल चुका है। लंपी वायरस का महामारी का रूप ले चुका है और खुले में मृत गौवंश होने से इसका खतरा तेजी से बढ़ा है। इस वायरस का असर इंसानों पर कितना होता है इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है लेकिन जानवारों के वायरस का असर इंसानों पर भी होता है इसके प्रमाण कई बार मिल चुके हैं।