मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

शिंदे और ठाकरे की जंग पर सुप्रीम कोर्ट में होगा फैसला

प्रकाशित: Jun 27, 2022 17:18रिपोर्ट: Navtej TV

महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई अब देश की सर्वोच्च अदालत में पहुंच गई है। एकनाथ शिंदे अपने 15 अन्य बागी विधायकों को मिले डिप्टी स्पीकर के नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। शिंदे गुट ने नोटिस को ‘गैर-कानूनी और असंवैधानिक’ बताया है।

महिला ने कंडोम में सुई चुभाई तो कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की सजा।

शिंदे गुट का पक्ष हरीश साल्वे रखेंगे और मुकुल रोहतगी, मनिंदर सिंह और महेश जेठमलानी भी शिंदे गुट के साथ खड़े होंगे। डिप्टी स्पीकर का पक्ष रखने के लिए रवि शंकर जांध्याल को जिम्मेदारी दी गई है और सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी भी उद्धव गुट की तरफ से पेश होंगे। शिवसेना के पास 55 विधायक है और दो तिहाई विधायक होने पर अलग दल की मान्यता मिल सकती है। शिंदे ने 37 विधायक होने का दावा किया है और शिंदे कैंप नई शिवसेना बना सकते हैं।

पिछले एक सप्ताह से शिंदे गुट नाराज होकर सीएम ठाकरे पर दबाव बना रहा है। लेकिन मुखपत्र सामना में शिंदे गुट को नचनिया बताया गया है और विधायकों को 50 करोड़ रुपए देने का ऑफर की बात भी कही जा रही है। आदित्य ठाकरे के करीबी मंत्री उदय सामंत भी गुवाहाटी पहुंच गए जो शिवसेना के लिए बड़ा झटका है।


संजय राउत ने गुवाहाटी में बैठे बागी विधायकों ​के लिए कहा कि उनकी लाश आएगी। इसके बाद उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा मैंने उनकी आत्मा की बात की थी। यह सियासी घमासान अभी लंबा चलेगा और बीजेपी इस मामले पर अभी किसी प्रकार का एक्शन नहीं ले रही है।