मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

भारत में जल्द बनेगा मंकीपॅाक्स का टीका, पूनावाला ने किया एलान

प्रकाशित: Jul 27, 2022 16:49रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया परेशान है और लगभग 3 साल बाद इस महामारी पर काबू पाया गया है। लेकिन इसके बाद भी इस वयारस के कारण कई अन्य बीमारियां लोगों के लिए खतना बन गई है और इस बीच मंकीपॉक्स ने तो पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया है। इस बीमारी का खतरा तेजी से भारत में भी बढ़ रहा है लेकिन इस बार इस बीमारी को रोकने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने बड़ा एलान कर दिया है।

जवान दिखने के लिए लड़कियों के खून से नहाती थी ये रानी!

भारत में सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया एक बार फिर मंकीपॉक्स बीमारी का टीका बनाने का दावा किया है। पूनावाला ने बताया कि वैक्सीन विकसित करने की योजना चल रही है और दुनिया के कई देशों में फैल रहे मंकीपॉक्स को देखते हुए हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है।

भारत में कोविड 19 वैक्सीन कोविशील्ड विकसित करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया कि वह जल्द ही मंकीपॉक्स का टीका बना लेगी।


विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार चेचक के टीके भी मंकीपॉक्स जैसी बीमारी को रोकने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर भारत इस बीमारी का टीका बना लेता है तो वह दुनिया का पहला देश होगा जिसने इस बीमारी का हल खोजा हो। इस बीमारी का खतरा धीरे धीरे कई राज्यों में फैल रहा है।