मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

मूसेवाला की हत्या का कनेक्शन शेखावाटी से, जल्द होगा बड़ा खुलासा

प्रकाशित: Jun 04, 2022 17:10रिपोर्ट: Navtej TV

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के तार कनेक्शन राजस्थान से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मर्डर की पूरी प्लानिंग शेखावाटी में ही की गई। मर्डर में शामिल बदमाशों में एक शख्स सीकर का था। वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी सीकर की बताई जा रही है।

Girls Hostel में नहाती हुई लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाता था मालिक!

मर्डर की प्लानिंग में सीकर के कई बदमाश शामिल थे क्योंकि लॉरेंस का राजस्थान में बहुत बड़ा नेटवर्क है। लॉरेंस ने हत्या के लिए राजस्थान के कई गैंगस्टर्स से बात की थी। सीकर का गैंगस्टर सुभाष बराल ने अपना एहसान उतारने के लिए इस काम को पूरा करने की जिम्मेदारी ली थी।

लॉरेंस की गैंगस्टर सुभाष बराल की पहचान अजमेर जेल में हुई थी। सुभाष बराल के कहने पर लॉरेंस ने जुराठड़ा सरपंच सरदार राव की हत्या करवाई थी। इसी का एहसान उतारने के लिए वह मूसेवाला के मर्डर के लिए तैयार हुआ था। बराल की तलाश में पंजाब पुलिस राजस्थान आई थी।


बराल इन दिनों फरार चल रहा है और मर्डर की पूरी प्लानिंग सीकर में होने की बात की जा रही है। इसके बाद मूसेवाला की पूरी रैकी की थी। पुलिस को एक गाड़ी मिली है, जो सीकर में ही फतेहपुर के एक शख्स की है।