मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

2 साल बाद 10 लाख लोग करेंगे मोती डूंगरी श्री गणेश के दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रकाशित: Aug 31, 2022 17:59रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना काल के 2 साल बीतने के बाद भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर बुधवार को जयपुर मे जेएलएन मार्ग मोती डूंगरी गणेश मंदिर पर दर्शनों के लिए पूरा शहर उमड़ रहा है। इस मेले इस बार करीब 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Gujarat : गणेश यात्रा पर बरसाएं पत्थर तो भड़की सांप्रदायिक हिंसा!

भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। प्रशासन ने जेएलएन मार्ग पर 3 जगहों से एंट्री बंद कर दी है। ज्यादा भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने मंदिर के पट आज रात 12 बजे तक खोलने का निर्णय किया है।

इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व बुधवार के दिन होने से विशेष संयोग बना है जो 10 साल बाद आया है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जेडीए सर्किल से गणेश मंदिर चौराहे तक बैरिकेट्स लगाए गए है।जेएलएन मार्ग पर गाड़ियों की एंट्री बंद रहेगी। ऐसे में मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था अलग से की गई है।

टोंक रोड पर वाहनों की पार्किंग सुबोध कॉलेज के अन्दर
वाहर नगर की तरफ से आने वाले लोग की गाड़ियां यूनिवर्सिटी कैम्पस में
रामनिवास बाग से आने वाले लोग सर्विस रोड में पार्क करें