दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का आज होगा लोकार्पण
महादेव की एक ऐसी प्रतिमा जिसे देखते ही हर कोई महादेव के भक्तिसागर में डूब जाए, जी हाँ हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे उंची शिव प्रतिमा की . जिसने आज राजस्थान के नाम एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराया हैं राजस्थान के राजसमन्द जिले में आज दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण होगा| नाथद्वारा में बनी इस शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है वहीँ इस ऊँची प्रतिमा का नाम विश्वास स्वरूपम रखा गया हैं|
Urfi Javed ने अपने अलग अंदाज़ में पहना Shirt, देखें Video!

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा हैं कि इस प्रतिमा के लोकार्पण के लिए 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक लोकार्पण महोत्सव का आयोजन किया जायेगा , वहीँ इस प्रतिमा को बनाने में 10 वर्ष का समय लगा हैं ये शिव प्रतिमा संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से तैयार कराई गई है|

संत कृपा सनातन संस्थान के ट्रस्टी मदन पालीवाल ने शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी है और कहा महादेव की प्रतिमा के लोकार्पण से जुड़े इस यज्ञ में नौ दिन तक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे. संत कृपा सनातन संस्थान के ट्रस्टी के मुताबिक इस दौरान राम मुरारी ने नौ दिन का रामकथा भी आयोजित की हैं|




