अमेरिका के इतिहास में पहली बार सड़क पर पढ़ी नमाज तो खड़ा हुआ विवाद
सड़क पर नमाज पढ़ने का विवाद अब भारत में ही नहीं अमेरिका में भी देखने को मिल रहा है। अमेरिका के इतिहास में पहली बार ऐसा देखा गया है जब मुसलमानों ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर नमाज अदा की और इस दौरान हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे थे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है जिसमें कई लोग इसे सही बता रहे है तो कई लोग इसे गलत बता रहे है।
अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते हुए जब मंदिर में घुस गया मुर्तजा, VIDEO
अमेरिका में पहली ऐसा हुआ जब मुस्लिमों ने टाइम्स स्क्वायर जैसी मशहूर जगह पर नमाज अदा की हो। ऐसा करने की वजह भी बताई जा रही है जिसमे कहा गया है कि दुनिया को बताना है कि इस्लाम शांति का प्रतिक है। इस्लाम को लेकर दुनिया में कई गलत धारणाएं बनी हुई है।

इस आयोजन की कई लोग कड़ी आलोचना हो रही है तो कई लोग इसका समर्थन कर रहे है। इस प्रकार की घटना का होना कई सवाल खड़े करती है कि जब आपके पास नमाज अदा करने की जगह है तो आप इस तरह खुल में नमाज अदा कर रहे है। इसके कारण कई लोगों को परेशानी होती है और यातायात जाम हो जाता है। न्यूयॉर्क में 200 से ज्यादा मस्जिदें हैं और इसके बाद भी नमाज को खुले में पढ़ा जा रहा है।





