मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

राजस्थान में हर दिन 15 महिला-युवती हो रही है रेप का शिकार, दिल्ली और यूपी भी पीछे छूटे

प्रकाशित: Aug 30, 2022 17:46रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में अपराध का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है और इस बात का खुलासा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों से हुआ है। इसके अनुसार राजस्थान महिला हिंसा और अत्याचार में प्रदेश का स्थान देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है। रेप के मामलों में इतना इजाफा हुआ है कि एमपी, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया हैं।

ना पैसा..ना सोना..चोर चुरा ले गए 17 लाख की Chocolate!

साल 2021 राजस्थान में रेप के इतने केस दर्ज हुए हैं जो इन तीन बड़े राज्यों में भी नहीं हुए है। राजस्थान में साल 2021 में कुल 6330 रेप के मामले दर्ज हुए जो साल 2020 के मुकाबले एक हजार ज्यादा हैं। राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा रेप के मामले दर्ज हुए।

रेप केस के मामले में राजस्थान लगातार नंबर एक पर रहा है और आने वाले दिनों भी नंबर एक पर रहेगा। मामले बढ़ने का प्रमुख कारण राजस्थान में अनिर्वाय एफआईआर दर्ज करना भी बताया जाता है। सीएम गहलोत ने कहा है कि अपराध का आंकड़ा तो बड़ा है लेकिन इसका कारण अनिवार्य एफआईआर दर्ज है जो जनता के लिए बहुत बड़ी राहत है। राजस्थान में महिलाओं के साथ हुई रेप की घटनाओं ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है।