वाराणसी दौरा: आज पीएम मोदी की होगी बीजेपी शासित राज्यों के सीएम से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बीजेपी शासित राज्यों के सीएम से मुलाकात करेंगे। इसमें असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों का कार्यक्रम रखा है। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम सभी सीएम से उनके राज्यों में हो रहे कामकाजों की जानकारी लेंगे और उनको बेहतर काम करने का सलाह देंगे।
इस मुलाकात में सबसे ज्यादा समय यूपी के सीएम योगी को दिया जाएगा क्योंकि यूपी में जल्द चुनाव होने वाले है। इसके साथ सभी सीएम को गुड गवर्नन्स पर अपनी अपनी सरकार के काम के बारे में बताने को कहा गया है। इस दौरे को लेकर पीएम ने साफ कर दिया है कि जो सरकार सत्ता में उसे फिर से सत्ता में आने के लिए जनता के लिए काम करना होगा नहीं तो जनता उनको सत्ता से बाहर कर देगी। पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम रहते हुए बीजेपी को लगातार जीत दिलाई और विपक्ष को वापसी आने का कभी मौका ही नहीं दिया यहीं बात वे सभी सीएम को बताएंगे।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: 1 हजार करोड़ की लागत से तैयार हुआ पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विश्व प्रसिद्व काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन करके साथ संदेश दिया है कि भारत में करोड़ों की आस्था वाले सभी स्थानों को ऐसे ही भव्य सुंदरता से तैयार किया जाएगा। पीएम ने पहले काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की और गंगा नदी में डुबकी लगाई। गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया इसके बाद परियोजना में कार्य करने वाले मजदूरों पर गुलाब की पंखुड़िया बरसाकर उनका आभार जताया।

पीएम के इस दौरे को लेकर विपक्ष ने कई सवाल खड़े किये है और कहा कि बीजेपी धर्म के नाम पर फिर से राजनीति कर रही है। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश ने तो पीएम को वाराणसी में रहने की सलाह देते हुए कहा कि एक दो महीने यही रूकना चाहिए।





