कन्हैयालाल के बाद इस शख्स को मिली गर्दन काटने की धमकी!
उदयपुर में जो हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा, सरेआम यहां हिन्दू व्यक्ति कन्हैया लाल का गला काटा गया, जिसके बाद आरोपियों ने वीडियो बनाकर पीएम मोदी तक को धमकी दे ड़ाली, मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों मोहम्मद रियाज और गोस मोहम्मद को अरेस्ट कर लिया है, कन्हैयालाल की हत्या के बाद अब पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी के मामले में बीजेपी से निकाले गए नेता नवीन जिंदल को भी जान से मारने की धमकी दी गई है, जिंदल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कन्हैयालाल की गर्दन काटने का वीडियो भेजा गया. साथ ही उनकी और उनके परिवार की गर्दन काटने की धमकी दी गई है.
उन्होने बताया कि आज सुबह क़रीब 6:43 बजे मुझको तीन ईमेल आयी है, धमकी के बाद मैंने PCR को इसकी सूचना दे दी है। वहीं आपको बतां दे कि टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद दोनों आरोपियों मोहम्मद रियाज और गोस मोहम्मद ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्होने इस्लाम का बदला लेने के लिए ये कदम उठाया है, कन्हैयालाल साहू के बर्बर हत्याकांड में पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। परिवार ने कहना है कि अगर पुलिस समय रहते उसकी शिकायत पर कार्रवाई करती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। कन्हैयालाल को पहले ही आशंका थी कि उसकी हत्या हो जाएगी,

लोग सोशल मीडिया पर कह रहे थे- इसे जान से मार दो। इस डर से ही उसने पुलिस से मदद मांगी थी और छह दिन तक उसने दुकान भी नहीं खोली थी। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम में लापरवाही बरतने के आरोप में धानमंडी थाने के ASI भंवरलाल को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना के बाद अजमेर दरगाह के दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान का भी बयान सामने आया है उन्होने उदयपुर की घटना को निंदनीय बताया है उन्होने कहा इस तरह की घटना से ना केवल इस्लाम बदनाम होता है। धर्म बदनाम होता है, देश बदनाम होता है। यह गलत है।





