मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

हनुमान चालीसा विवाद में नवनीत की एंट्री से मचा बवाल, जानें संघर्ष की पूरी कहानी

प्रकाशित: Apr 25, 2022 22:22रिपोर्ट: Navtej TV

निर्दलीय सासंद और पूर्व साउथ एक्ट्रेस नवनीत राणा सुर्खियों मे छाई रहती हैं पर इस समय वो भारी मुश्किलों में फंसी हुई हैं. नवनीत और उनके विधायक पति रवि राणा को रविवार को मुंबई कोर्ट ने जेल भेज दिया. दोनों के सितारे तब गर्दिश में आ गए जब उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चलीसा का पाठ करने का चैलेंज दिया था इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि आखिर नवनीत राणा ने केसे मॉडलिंग की दुनिया से राजनीति तक का सफर केसे तय किया ।

नवनीत कौर राणा अमरावती की एमपी हैं. उन्होंने 2019 में लोक सभा चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में भाग लिया . राजनीति में कदम रखने से पहले नवनीत तेलुगू सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं । हालांकि नवनीत का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ पर उनका जन्म मुंबई में एक आर्मी ऑफिसर के घर 3 जनवरी 1986 को हुआ । नवनीत राणा ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत की . छह म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद फिल्म डेब्यू भी किया । उनकी पहली फिल्म कन्नड़ भाषा में थी,

जिसका नाम दर्शन था. इसके बाद उन्होंने तेलुगू सिनेमा का रुख किया. यहां उन्होंने सीनू वसंत लक्ष्मी, भूमा, टेरर जगपति संग कई अन्य फिल्मों में काम किया । नवनीत की मुलाकात उनके पति रवि राणा से 2009 से 2011 के बीच हुई . दोनों बाबा रामदेव के मुंबई में स्थित योग शिविर में मिले तब रवि नए-नए विधायक थे और नवनीत एक्ट्रेस हुआ करती थीं. दोनों के बीच दोस्ती और फिर कुछ समय बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई ।

2011 में दोनों ने सिंपल तरीके से शादी कर ली बताया जाता है कि नवनीत और रवि ने अमरावती में 4120 जोड़ों के बीच सामूहिक तरीके से शादी की थी। इस शादी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण, बाबा रामदेव और एक्टर विवेक ओबेरॉय शामिल हुए थे । उसके बाद नवनीत ने फिल्मी दुनिया को पूरी तरह छोड़ दिया । कपल ने अपनी शादी के पैसों से गरीबों की मदद करने का फैसला किया था . रवि से शादी के बाद नवनीत ने भी अपनी किस्मत को राजनीति में आजमाने का फैसला किया. 2014 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में अमरावती के एससी अनुसूचित जाति के आरक्षण पर राष्ट्रवादी और कांग्रेस के पक्ष में चुनाव लड़ा .

2019 के लोकसभा चुनाव में नवनीत कौर ने शिवसेना के सांसद आनंदराव अडसूल को हराकर जीत हासिल की । खबर है कि रवि राणा और नवनीत राणा मुंबई में जॉइंट फैमिली में रहते हैं. नवनीत और रवि के एक बेटा और बेटी हैं नवनीत को आठ भाषाएं बोलना आता है. शादी के बाद से उन्होंने फिल्मी दुनिया को पूरी तरह छोड़ दिया है ।