चौथी लहर: दिल्ली में कोरोना के सबसे ज्यादा केस तो मौत के मामले में केरल सबसे आगे
कोरोना की चौथी लहर को लेकर जो दावे किए जा रहे थे वो अब सही साबित होते नजर आ रहे हैं क्योंकि कोरोना के नए केस बढ़ने के साथ मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के नए केस तो कम हुए है लेकिन मरने वालों का आंकड़ो तेजी से बढ़ रहा है।
जयपुर राजघराने ने ताजमहल को बताया अपनी संपत्ति! Taj Mahal Controversy
बुधवार को कोरोना के 2800 से ज्यादा नए केस, जबकि 50 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से रिकवर हुए है, जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या 4 करोड़ के पार पहुंच गई है। मरने वालों की संख्या 5 लाख 20 हजार के पास पहुंच गई है। दिल्ली में कोरोना के नए केसों में तेजी से कमी होती दिख रही है।
कोरोना से मरने वालों की सबसे ज्यादा संख्या केरल में कुल मरने वालों में से 48 सिर्फ केरल के है। इसके अलावा दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में 970 नए केस मिले है जो अन्य दिनों की तुलना में बहुत कम है।

राजस्थान में 71 नए मामले मिले है तो एक ने अपनी जान गंवाई है। कोरोना के कारण दुनिया भर में भारी तबाही मची हुई है और इसी वजह विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सबको सर्तक रहने की सलाह दी है। चीन में कोरोना के कारण हालात बहुत ही खराब है लोगों को खाना तक नसीब नहीं हो रहा है।





