मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

ओमिक्रॉन VS कोरोना: दोनों के सामान लक्षण होने के कारण लोग हुए कन्फ्यूज; देखें पूरा चार्ट

प्रकाशित: Jan 19, 2022 16:09रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने के साथ लोगों को कोरोना के लक्षण पहचाने को लेकर बड़ी परेशानी हो रही है। डॉक्टरों को नए और पुराने वैरिएंट्स में अंतर समझ में भी बहुत समय लग गया है और कुछ वैज्ञानिकों ने कहा कि इन दोनों के लक्षण एक जैसे है। कोरोना संक्रमित मरीजों के अनुसार उनको शुरूआती दौर में इसके बारे में पता नहीं चल पा रहा है जब जांच होती है तब पता चलता है। जबकि पहले कोरोना के लक्षण हर कोई पहचान सकत था।

Marital Rape: पत्नी से जबरन संबंध, फिर भी सजा नहीं,देखें Video

कोरोना ने समय के साथ अपना रूप भी बदल लिया है जिसके कारण उसके लक्षणों की पहचान करना कठिन होता जा रहा है। तीसरी लहर के शुरू होने के साथ ही लोगों को सर्दी जुकाम भी हो रही है और इस दौरान उनको कोरोना भी चपेट में ले रहा है। इनके लक्षणों में तेजी से बदलाव आने के कई कारण बताये जा रहे हैं। अगर आप इसके लक्षणों को लेकर परेशान है तो हम आपको आसानी से समझाने के लिए एक चार्ट तैयार किया है।

​​​​​​​

ओमिक्रॉन के लक्षण कोरोना के पिछले वैरिएंट्स से कितने अलग दिखाई देते हैं

लक्षण
ओमिक्रॉन
कोरोना
नाक बहना
सामान्य
कभी कभी
सिरदर्द
कभी कभी
सामान्य
छींक आना
सामान्य
सामान्य
गले में खरास
सामान्य
सामान्य
बुखार
सामान्य
सामान्य
खांसी
सामान्य
कभी कभी
सिने में दर्द
सामान्य
सामान्य
गंध न आना
बहुत कम
सामान्य
सांस लेने में परेशानी
बहुत कम
सामान्य
दस्त लगना
बहुत कम
सामान्य
पेट दर्द
बहुत कम
सामान्य

काटनी थी बकरे की गर्दन और काट दी पकड़ने वाले शख्स की गर्दन,देखें Video

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए केस 3 लाख के पास पहुंच गये है और मरने वालों की संख्या लगभग 500 के करीब चली गयी है। भारत में सबसे मरीज पांच राज्यों में मिले है कर्नाटक में 41,457,महाराष्ट्र में 39,207 , केरल में 28,481 मामले, तमिलनाडु में 23,888 मामले और गुजरात में 17,119 मरीज है। ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 9 हजार के पार पहुंच गयी है।