कोरोना की तीसरी लहर से भारी तबाही शुरू, कई राज्यों में बेकाबू हुआ वायरस!
देश और दुनिया में में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन इस बार तीसरी लहर का कारण बन रहा है और इसी वजह से भारत के राज्यों में वायरस बेकाबू होता नजर आ रहा है। कोरोना का ज्यादा प्रसार शहरी क्षेत्रों में नजर आ रहा है और दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में रिकॉर्ड मरीज सामने आ रहे हैं।
कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने दिया तीसरी लहर का संकेत, ओमिक्रॉन के मरीज 1500 के पार
इन शहरों में कोरोना के साथ ओमिक्रॉन के लगभग 80 प्रतिशत संक्रमित मिल रहे हैं। ओमिक्रॉन ने भारत में तीसरी लहर की दस्तक देने से अब इनकार नहीं किया जा सकता। भारत में कोराना की रफ्तार इतनी तेजी से बढ़ रही है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के लगभग 38 हजार नए मामले सामने आए हैं और 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या लगभग 2 लाख के पास पहुंच गयी है जो चिंता का विषय बन गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं तो कई राज्यों में सरकार के मंत्री भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 12 हजार नए मामलों ने हड़कंप मचा दिया। कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसके बावजूद भी कोरोना नियमों को लेकर कई राज्य सरकारे अभी भी सख्त गाईडलाइन बनाने में झिझक रही है। वहीं दिल्ली के बाद हरियाणा, पश्चिम बंगाल में मिनी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगना शुरू हो गयी है। राजस्थान में भी कोरोना ने रफ्तार बढ़ा दी है लेकिन सरकार अभी अभी सख्त गाईडलाइन को लेकर सोच विचार कर रही है।

ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1900 के पार हो गई है। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 568 हैं जबकि दिल्ली 382 मामले तो राजस्थान की बात करें तो यहां कुल 170 मरीज मिल चुके है। कोरोना के खतरे को देखते हुए 10 जनवरी से प्रिकोशन डोज लगाना शुरू हो जाएगी और बच्चों को वैक्सीन लगाना शुरू हो गयी है।





