मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

तीसरी लहर की पीक से मचेगी भारी तबाही, हर दिन मिलेंगे 5 लाख नए मरीज

प्रकाशित: Jan 17, 2022 16:44रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना की तीसरी लहर भारत में अपना विकराल रूप दिखाने लगी गयी है और कई राज्यों में तो हालात बहुत खराब होते जा रहे हैं। वैज्ञानिकों को दावा है कि तीसरी लहर की पीक आने में अभी थोड़ा समय बचा हुआ है लेकिन इसका असर अभी से दिखना शुरू हो गया है। पिछले एक सप्ताह के आकड़ों की बात करें तो हर दिन 1 से 2 लाख नए मरीज मिल रहे हैं और आने वाले दिनों में इनकी संख्या 5 लाख तक पहुंच सकती है।

Sushant Singh Rajput की मौत के बाद अब खुला राज, क्यों की थी Suicide, देखें Video

कोरोना के नए वैरिएंट वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है और कई देशों में तो बूस्टर डोज लगाने के बाद भी ऑमिक्रॉन का शिकार होना पड़ रहा है। तीसरी लहर अपनी चरम सीमा पर पहुचंने वाली है और लेकिन पीक आना बाकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि इसको हल्के में लेने की गलती नहीं करें क्योंकि पहले इसका असर कम होता है लेकिन बाद इसका प्रभाव ज्यादा खतरनाक दिखाई देता है।


Ticket नहीं मिलने पर SP नेता ने किया Suicide का प्रयास,देखें Video

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और कोरोना के 16 लाख से ज्यादा एक्टिव मामले है। पिछले 24 घंटे में 380 लोगों की मौत हुई है। अगर संक्रमण दर की बात करें तो हर दिन वह 20 फीसदी की गती से बढ़ रही है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले देश में 8 हजार से ज्यादा हो गए हैं।