तीसरी लहर: रिकॉर्ड तोड़ मरीजों ने बढ़ाई चिंता, मृतकों का तेजी से बढ़ने लगा ग्राफ
भारत में कोरोना की तीसरी लहर के साथ एक दिन में नए मरीजों का आंकड़ा लगभग 2.50 लाख के पार पहुंचने लग गया है। अगर आने वाले दिनों में इसी तरह इसका ग्राफ बढ़ता रहा तो कोरोना की तीसरी लहर बहुत ही खतरनाक साबित होगी। कोरोना वायरस के साथ उसके नए वैरिएंट‘ओमीक्रोन’ के मामले भी 9 हजार के करीब पहुंच गये है।
बीच सड़क पर मारपीट का Video Viral, Video
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17 लाख के पार हो गई है और पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इसके साथ पिछले 24 घंटे में 300 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। अभी तक मरने वालों की संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ लेकिन आने वाले दिनों में इसकी संख्या बढ़ सकती है।
कई राज्यों में मरीजों की संख्या में कमी आई है लेकिन इसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जनवरी के अंतिम सप्ताह में कोरोना की पीक अपनी चरम सीमा पर होगी। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 लाख के पार हो गयी है।

ओमिक्रॉन की बात करें तो कोरोना के अन्य वैरिएंट से कम खतरनाक है। इसका प्रभाव ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है। इसके बचाव के लिएए आप वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद तीसरी बुस्टर डोज लेने से फायदा होगा। तीसरी लहर में कई बड़े नेताओं के साथ कई स्टार भी इसके शिकार हो चुके हैं।





