धनतेरस पर्व पर मोदी ने मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव की लॉन्चिंग
देशभर में दीवापली की धूम मची हुयी हैं सभी लोग दिवाली को लेकर काफी उत्साहित हैं, वहीँ धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव की लॉन्चिंग की हैं जिसके तहत 50 केंद्रीय मंत्रियों ने अलग-अलग जगह पर 75 हजार 226 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस ड्राइव के जरिए दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का टारगेट बनाया गया है। यह सभी भर्तियां UPSC, SSC, रेलवे भर्ती बोर्ड और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से की जाएंगी।केंद्र सरकार ने 10 लाख नौकरियों के लिए केंद्र सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में खाली पदों का डेटा तैयार किया गया है।
मंत्री Mamta Bhupesh का भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बयान

समारोह के दौरान PM ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय युवाओं के लिए महत्वपूर्ण दिन हैं। बीते 8 वर्ष में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है, उसी अभियान की एक कड़ी हैं आपके समक्ष प्रस्तुत की हैं आपको बता दे कि ये कड़ी रोजगार मेले की है। वहीँ केंद्र सरकार आज देशभर के 75,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। प्रधानमंत्री ने जून में मंत्रालयों और विभागों में मैन पावर की समीक्षा कर मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव की लॉन्चिंग करने का फैसला लिया|

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में देशभर के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। , सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, महाराष्ट्र से वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, ओडिशा से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश से उद्योग मंत्री महेंद्र पांडेय ,गुजरात से स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया राजस्थान से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, तमिलनाडु से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, शामिल होंगे।





