रातों-रात हो गया खेल माता के मंदिर को बना दिया मस्जिद!
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में उस समय बवाल खड़ा हो गया जब एक माता के मंदिर को मस्जिद बना दिया गया ये सब हुआ है गूगल मैप पर, साइबर एक्सपर्ट की माने तो गूगल की यह फैसिलिटी देश में दंगे भड़का सकती है, तो क्या है ये पूरा मामला जिसमें मंदिर को बना दिया मस्जिद चलिये आपको बताते है। रतलाम जिले के गांव भदवासा में रहने वाले किसान राजेश पाटीदार ने एक दिन अपने मोबाइल पर गूगल मैप खोला, तो उसमें पाटीदार समाज के अम्बेमाता मंदिर की लोकेशन की जगह कहकशां मस्जिद भटवासा लिखा हुआ दिखा। जबकि कुछ वक्त पहले तक वहां अम्बेमाता मंदिर लिखा आता था। पाटीदार ने जब उस लोकेशन पर क्लिक किया, तो उसमें गांव के ही रहने वाले शाहरूख पठान की ई-मेल आईडी दिखी, जिस पर 2 ईयर अगो लिखा हुआ दिखाई दे रहा था। इसके बाद पाटीदार ने गूगल मैप का स्क्रीन शॉट के साथ वीडियो बनाया और इस बारे में गांव वालों को बताया, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा, आनन-फानन में पुलिस ने मामला दर्ज किया। लोगों ने इसके स्क्रीन शॉट भी गांव में शेयर कर दिए।
काली विवाद पर PM मोदी का बड़ा बयान!
रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि जिस लोकेशन को आरोपी ने मस्जिद का एड्रेस लिखा वह गूगल मैप में अनआईडेंटिफाइड लोकेशन थी। गूगल अभी यह सुविधा दे रहा है कि अनआईडेंटीफाई लोकेशन पर आप एड्रेस दर्ज कर सकते हैं। गूगल इस तरह की लोकेशन को क्राउडसोर्स के जरिए फीड कर रहा है। एड्रेस पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। जिस लोकेशन पर आरोपी ने मस्जिद लिखा उसके बारे में यह पता नहीं चल पाया कि गूगल मैप में वह पहले मंदिर के रूप में दर्ज था या नहीं। इसके लिए गूगल से जानकारी मांगी गई है। दरअसल, गूगल मैप पर किसी स्थान का नामकरण करने का विकल्प मौजूद होता है। जिसका उपयोग कर लोग अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान, गांव के नाम और लोकेशन लिखते हैं। गूगल के इंटरनल एप्रूवल के बाद ही अधिकतर लोकेशन मैप में शो होती हैं।
छुट्टी नहीं मिली तो फौजी ने पत्नी और बेटी को बनाया बंधक और खुद को मारी गोली!
वही मामले एक साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि गूगल को इसके लिए सभी एड्रेस को वेरीफाई करना चाहिए। अनआईडेंटिफाइड लोकेशन पर जब भी नया एड्रेस फीड किया जाए तो उसे वेरिफाई करना चाहिए। खुराफाती लोग इसका अब दूसरी तरह का दुरुपयोग कर सकते हैं। देश में इस तरह का यह पहला मामला है, जिसमें फेक एड्रेस बताने पर मामला दर्ज किया गया है। रतलाम में गूगल मैप पर मंदिर की जगह को कहकशां मस्जिद का एड्रेस बताने से बवाल मच गया और तनाव के हालात बन गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत कराया, साथ ही गूगल मैप पर मस्जिद का एड्रेस फीड करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामला गर्माता देख पुलिस ने गलत एड्रेस को भी बदलवा दिया है और गूगल को भी पत्र लिखकर एड्रेस में हुई छेड़छाड़ को लेकर जवाब मांगा है





