मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

रूस-यूक्रेन जंग के बीच पीएम मोदी का यूरोप दौरा, जानें इसका महत्व

प्रकाशित: May 02, 2022 17:19रिपोर्ट: Navtej TV

रूस-यूक्रेन की जंग को लगभग 2 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है और अभी तक इसका कोई परिणाम सामने नहीं आया है। इस जंग को लेकर दुनिया दो भागों में बटी हुई थी जिसमें कुछ देश यूक्रेन के साथ तो कुछ देश रूस के साथ खड़े थे। भारत ने इस जंग को लेकर अपना रूख स्थिर रखा और दोनों देशों को जंग नहीं लड़ने की सलाह दी है।

राजस्थान का श्रापित गाँव , क्यूँ हुआँ रातों रात वीरान

लेकिन इस जंग के बीच पीएम मोदी यूरोप के अहम दौरे पर है और सबसे पहले जर्मनी पहुंचे है। इसके बाद वह डेनमार्क और फ्रांस भी जाएंगे। इस दौरे को लेकर कई प्रकार की बाते की जा रही है और पीएम मोदी कुल 3 दिन में 25 मीटिंग्स में दुनिया के 8 दिग्गज नेताओं से मिलेंगे।

साल 2022 का यह पीएम मोदी का पहला विदेश दौरा है क्योंकि पिछले दो साल से कोरोना के ज्यादा विदेशी दौरे नहीं हुए है। पीएम मोदी एक-एक रात जर्मनी और डेनमार्क में रुकेंगे और इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलेंगे। पीएम मोदी का यूरोप दौरा बहुत खास माना जा रहा है क्योंकि यूरोप के ज्यादातर देश यूक्रेन के साथ खड़े है और रूस का विरोध कर रहे हैं।

इस दौरे को लेकर कयास लगाए जा रहे है कि यूरोप की सभी देश पीएम मोदी से आग्रह करेंगे कि वह रूस को जंग रोकने के लिए कहे ताकि दुनिया में शांति कायम हो सके। दुनिया को इस बात का पता है कि रूस और भारत अच्छे दोस्त है और इसी वजह से पीएम मोदी की बात पुतिन कभी नहीं टालेंगे।

पीएम मोदी जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन और क्वीन माग्रेट द्वितीय से बात करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इस दौरान यूरोप के कई अन्य देशों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।