मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल, इन टफ फैसलों ने जीत लिया पूरी दुनिया का दिल

प्रकाशित: May 26, 2022 17:06रिपोर्ट: Navtej TV

मोदी सरकार ने 2014 में अपनी सरकार बनाई थी और आज उसके 8 साल पूरे हो गए हैं। केंद्र में मोदी सरकार की तीसरी सालगिरह 26 मई को आती है और इन 8 सालों में पीएम ने ऐसे बड़े फैसले लिए जिसके कारण पूरी दुनिया उन पर जमकर विश्वास करती है। 2014 के बाद 2019 में जनता ने पीएम मोदी पर ज्यादा विश्वास जताया और प्रचंड जीत के साथ पीएम मोदी को चुना। आइए देखते हैं पिछले 8 साल में मोदी सरकार के सबसे 8 बड़े फैसले जिनको लेकर आम से लेकर खास भी उनका दिवाना हो गया।

1. धारा 370 खत्म
जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को लेकर सभी सरकार बड़ा फैसला लेने से डरती थी। लेकिन 2019 में बीजेपी ने फिर से सरकार बनाई और गृहमंत्री अमित शाह ने देश को बताया कि अब जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा दिया गया है। इस फैसले को सुनकर पूरा देश खुशी से झूम उठा और कई दिनों तक नेताओं को नजरबंद रखा गया लेकिन अब सब सामान्य हो गया है और जल्द ही चुनाव होने जा रहे है।


2.तीन तलाक
तीन तलाक कानून को लेकर सरकार डरती थी लेकिन पीएम मोदी ने कहा इसके कारण कई महिलाओं की जिदंगी नरक बन गई है। इसी वजह से मोदी सरकार का मुस्लिम महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लेते हुए 1 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने तीन तलाक विधेयक को पारित किया और इसके बाद तीन तलाक बील पास हो गया।

गेहूं के बाद चीनी के लिए तरसेगी दुनिया, मोदी का नया फरमान!

3. कोरोना काल
एक समय जब दुनिया कोरोना महामारी से लड़ रही थी तो उसी समय पीएम मोदी देश को एक होकर इस महामारी से लड़ने का संदेश रहे थे। कोरोना से लड़ने के लिए पीएम मोदी ने कई ऐसे फैसले लिए जिसके कारण इस महामारी से लड़ा गया और आज इस महामारी को रोकने के लिए कई प्रकार की वैक्सीन भी बना दी गई है।

4.जीएसटी
मोदी सरकार के लिए जीएसटी कानून पास कराना आसान काम नहीं था लेकिन पीएम मोदी ने ऐसा कर दिखाया। पूरे देश के लिए एकल घरेलू अप्रत्यक्ष कर कानून बना दिया। जुलाई 2017 से देश में जीएसटी लागू कर दिया गया।


5.सीएए-एनआरसी
मोदी सरकार ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिन्दू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध तथा पारसी समुदाय के शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए नागरिकता (संशोधन) कानून बनाया। इस कानून को लेकर मुस्लिम समुदाय ने जमकर विरोध किया लेकिन सरकार ने ऐसे लागु करने का निर्णय लिया।

6. नोटबंदी
पीएम मोदी ने 2016 में रात 8 बजे देश के नाम संबोधन में एक ऐसा फैसला लिया जिसे सुनकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया था। 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमुद्रीकरण यानी डिमोनेटाइजेशन का ऐलान कर दिया। सरकार के इस फैसले को नोटबंदी कहा जिसके कारण काले धन पर शिंकजा कंसा गया।