हिंद महासागर का शहंशाह बना INS विक्रांत, भारतीय नौसेना के आगे दुश्मन हुआ कमजोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत भारतीय नौसेना के हवाले कर दिया है। इस मौके पर पीएम ने नौसेना के नए ध्वज का भी अनावरण किया और कहा कि पहले इस पर गुलामी का प्रतीक का था, जिसे हटा दिया गया है और नया नौसेना ध्वज शिवाजी को समर्पित करता हुआ है।
AAP की विधायक को पति ने मारा थप्पड़, VIDEO VIRAL
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ये अमृत महोत्सव का अतुलनीय अमृत है। यह एक चलता फिरता शहर है जिसमें इसमें जितनी बिजली पैदा होती है कि 5 हजार घरों को रोशन किया जा सकता है। मराठा सरदार शिवाजी की समुद्री ताकत से दुश्मन कांपते थे और उनकी याद में नौ सेना का नया ध्वज बनाया गया है।

INS विक्रांत देश में निर्मित सबसे बड़ा युद्धपोत है जिसकी लागत 20 हजार करोड़ रूपए बताई जा रही है। ये एयरक्राफ्ट 20 मिग.29 फाइटर जेट्स ले जा सकता है तो 40 हजार टन वजन वाला विमान है। इसके आने के बाद भारत की समुद्री ताकत और बढ़ेगी





