कोरोना की बढ़ती रफ्तार से पीएम मोदी की बढ़ी परेशानी, जल्द लेंगे बड़ा फैसला
भारत में कोरोना की लहर एक बार फिर फुल स्पीड पकड़ रही है और इसके कारण चौथी लहर का खतरा बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामले 3 हजार तक पहुंच गए है और मरने वालों की संख्या 32 के पार हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मरीज 17 हजार होने वाले है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि भारत में कोरोना की चौथी लहर का खतरा मंडरा रहा है। इस खतरे को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश में कोविड-19 की स्थिति पर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। 12 साल से छोटे बच्चों के टीकाकरण को मंजूरी दी है।
हैवानियत: लिफ्ट देकर महिला से गैंगरेप, हत्या कर कुएं में फेंक दिया शव!
कोरोना की तीन लहरों में बच्चों पर ज्यादा असर नहीं हुआ था लेकिन चौथी लहर में नए XE वेरिएंट की चपेट में बच्चे ज्यादा आ रहे है। खाहेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बच्चों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
कोरोना की चौथी लहर के खतरे को देखते हुए पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ मिलकर कोरोना की बूस्टर डोज को फ्री किए जाने की घोषणा कर सकते हैं।अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

चीन के कई शहरों में कोरोना की चौथी लहर भारी तबाही मचा रही हैं और लॉकडाउन के कारण लोगों को जीना बेहाल हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों दुनिया को फिर कोरोना से लड़ना होगा।





