मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, जानें ट्रैवल प्रोटोकॉल

प्रकाशित: Jan 06, 2022 12:56रिपोर्ट: Navtej TV

पंजाब में फिरोजपुर जिले के मुदकी के पास नेशनल हाईवे पर प्रदर्शनकारी किसानों ने PM मोदी के काफिले को 20 मिनट कि लिए रोक दिया। इसको प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक बतायी गयी है और इस कारण केंद्र सरकार और BJP ने पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किये है। पीएम मोदी की सुरखा के लिए एक दिन में लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपए खर्च होते है और इसके बाद भी उनकी सुरक्षा में बड़ी सेंधमारी हुई है।

कोरोना की तीसरी लहर का कहर शुरू, रिकॉर्ड तोड़ मरीजों ने उड़ाए होश

PM मोदी की सड़क या हवाई यात्रा के दौरान विशेष प्रकार का प्रोटोकॉल होता है जिसमें सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। लेकिन इस घटना के बाद सवाल खड़े हो रहे है कि पीएम मोदी के प्रोटोकॉल की जानकारी कैसे लीक हुई। पीएम की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी SPG के हाथ में होती है और प्रधानमंत्री के चारों ओर पहला सुरक्षा घेरा SPG जवानों का होता है। PM के दौरे के समय SPG, ASL, राज्य पुलिस और स्थानीय प्रशासन के पास सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है।
प्रधानमंत्री के रूट को तय करने के साथ रूट पर सुरक्षा देने का काम स्थानीय पुलिस और प्रशासन की पास होता है। पीएम की सुरक्षा पर हर दिन 1 करोड़ 50 लाख रुपए से ज्यादा खर्च होते हैं। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद SPG का गठन किया गया था जो प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है।

इस मामले को लेकर बीजेपी ने पीएम की जान का खतरा बताते हुए पंजाब कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाया है। जिस जगह पीएम का काफिला रोका गया वहां से पाकिस्तान की दूरी लगभग 10 से 15 किलोमीटर की बतायी जा रही है। इस माामले में पंजाब सरकार ने जांच के आदेश दिए है लेकिन यह चूक कांग्रेस के लिए परेशानी बन गयी है क्योंकि पीएम किसी दल से ज्यादा देश के लिए अहम हो जाता है। कांग्रेस को यह बात नहीं भुलनी चाहिए कि उनके दो पीएम सुरक्षा चूक का शिकार हुए है तो उनको इस मसले पर राजनीति करनी की जगह इसकी गंभीरता पर विचार करना चाहिए।